Homeबिहारआरा भोजपुरआरा शहर में चोरी के सरकारी चावल के साथ तीन गिरफ्तार

आरा शहर में चोरी के सरकारी चावल के साथ तीन गिरफ्तार

आरा शहर (Ara city) के नवादा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप से पुलिस ने चोरी के चावल के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चावल लदे एक ऑटो को भी जब्त किया गया है। ऑटो से सात बोरा चावल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनाइठ का अजित कुमार, धरहरा के राहूल कुमार व बजरंगी शामिल हैं।

jay kumar

Ara city – नवादा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप से चोरी के चावल के साथ तीन गिरफ्तार, ऑटो जब्त

हसनबाजार ओपी क्षेत्र के पचरूखिया गांव में शनिवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या

पुलिस के अनुसार तीनों शुक्रवार की शाम बाजार समिति स्थित गोदाम से चावल चोरी कर ऑटो से ले जा रहे थे। तभी नवादा थाना (Ara city) की पुलिस ने जगदेवनगर ओवरब्रिज के समीप तीनों को ऑटो समेत पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने चावल की चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली।

इस संबंध में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि बाजार समिति स्थित गोदाम से अक्सर चावल की चोरी होती रही है। अभी कुछ रोज पहले भी न्यू पुलिस लाइन के पास से पुलिस ने चोरी के चावल के सात चार-पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उस समय भी ऑटो से ही चावल ले जाते चोरों को पकड़ा गया था।

हमार और तोहार के बीच सोशल मीडिया (social media) पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है

राजद का एक ऐसा नेता जो देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी की सुरक्षा अधिकारी रहा

आरा के नए सदर एसडीओ ने कहा वाहन चेकिंग के साथ-साथ अब चलाया जाएगा मास्क चेकिंग के लिए अभियान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular