HomeबिहारभोजपुरBhojpur: 20 राजस्व एवं अंचलाधिकारियों का तबादला

Bhojpur: 20 राजस्व एवं अंचलाधिकारियों का तबादला

आरा/भोजपुर: राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार पटना (Revenue Land Reforms Department) के अंतर्गत बिहार राजस्व सेवा के अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी सह कानूनगो को एक जगह से दूसरे जगह विरमित किया गया है। यह आदेश सरकार के संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने संबंधित जिला समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, उपनिदेशक चकबंदी पदाधिकारी को आदेश दिया है कि 1 सप्ताह में संबंधित अधिकारियों को विरमित करेंगे।

जिसमें प्रभारी अंचल अधिकारी तरैया, सारण के सुश्री अंकु गुप्ता को प्रभारी अंचल अधिकारी संदेश, भोजपुर, लकड़ी नदी गंज, सिवान के अजय ठाकुर को अंचल अधिकारी जगदीशपुर, भोजपुर, प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में अरुण कुमार सिंह को प्रभारी अंचल अधिकारी उदवंत नगर, भोजपुर, लखीसराय सदर लखीसराय प्रभारी अंचल अधिकारी संजय कुमार पंडित को प्रभारी अंचल अधिकारी पीरो, भोजपुर, पदस्थापन की प्रतीक्षा में संजीव कुमार राय को प्रभारी अंचल अधिकारी बिहिया भोजपुर, लखनौर, मधुबनी के विकेश पांडेय को प्रभारी अंचलाधिकारी तरारी, भोजपुर में पदस्थापित करने का आदेश है।

Revenue Land Reforms Department द्वारा प्रभारी अंचल अधिकारी निभा कुमारी को तरारी भोजपुर से आमस, गया, प्रभारी अंचल अधिकारी पीरों, भोजपुर के चंद्रशेखर सिंह को रहिका, मधुबनी, प्रभारी अंचल अधिकारी चरपोखरी, भोजपुर के वीरेंद्र कुमार को खगड़िया सदर खगड़िया में पदस्थापित किया गया है।

राजस्व अधिकारियों में मुसहरी मुजफ्फरपुर के रवि कुमार को प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी संदेश, भोजपुर, पोठिया किशनगंज के धीरज प्रकाश को प्रभारी अंचल अधिकारी चरपोखरी, भोजपुर, जीरादेई सिवान के मुकेश कुमार को प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी सदर आरा, भोजपुर, अगिआंव, भोजपुर से मनीष कुमार को अंचल अधिकारी अगिआंव, भोजपुर, शाहपुर के सुश्री श्रेया मिश्रा को प्रभारी अंचल अधिकारी शाहपुर, भोजपुर, सहार के दया शंकर झा को प्रभारी अंचलाधिकारी सहार, भोजपुर, गड़हनी भोजपुर के विपुल कुमार को प्रभारी अंचल अधिकारी गड़हनी, भोजपुर, राजपुर रोहतास के सुश्री तारूलाता को प्रभारी अंचल अधिकारी बड़हरा, भोजपुर, मदनपुर औरंगाबाद से राजस्व अधिकारी उदय प्रताप सिंह को प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी पिरो भोजपुर सदर आरा के राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान पटना और राजस्व अधिकारी बिहिया निशा यादव को प्रभारी अंचल अधिकारी राघोपुर, वैशाली पदस्थापित किया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular