Homeबिहारआरा भोजपुरप्रकृति से है जीवन का अस्तित्व- डॉ. अर्चना

प्रकृति से है जीवन का अस्तित्व- डॉ. अर्चना

Dhanupra School: आरा शहर के धनुपरा स्थित दृष्टिहीन विद्यालय के पास जैन मंदिर में शनिवार को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर यूनिट के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

  • हाइलाइट: Dhanupra School
    • धनुपरा स्थित दृष्टिहीन विद्यालय में लगाए गए फल व फूल के 35 वृक्ष

आरा। शहर के धनुपरा स्थित दृष्टिहीन विद्यालय के पास जैन मंदिर में शनिवार को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर यूनिट के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान फूल और फल के 35 पौधे इकाई के अध्यक्ष डाॅ. एस. के. रूंगटा के नेतृत्व में लगाए गए। मौके पर डॉ. एस. के. रूंगटा ने कहा कि बिना वृक्ष के पृथ्वी की कल्पना नहीं की जा सकती।

उपाध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह ने कहा कि बिना वृक्षो के न पशु बचेंगे और नही मनुष्य। सचिव अनुराग कुमार ने कहां के प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन काल में 11 पेड़ निश्चित लगाए और उसकी देखभाल करें। राज्य उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा की जीवन का अस्तित्व ही प्रकृति से है। अगर वृक्ष नहीं होंगे, तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर सुनील नैय्यर, प्रकाश अग्रवाल, अशोक सिंघानिया, अवधेश पाण्डेय, रामकुमार सिंह, मनोज सिंह, अखिलेशर प्रसाद, पूर्व सचिव विष्णु शंकर, संजीव सिन्हा, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular