Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेश विधानसभा के पियनिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

संदेश विधानसभा के पियनिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

NDA Sandesh: एनडीए की एकजुटता से बिहार रचेगा इतिहास भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुट एनडीए कार्यकर्ताओं ने 2025 फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: NDA Sandesh
  • एनडीए सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं-महेश्वर हजारी
  • उदवंतनगर के पियनिया खेल मैदान में शनिवार को आयोजित हुआ सम्मेलन

आरा। उदवंतनगर के पियनिया खेल मैदान में शनिवार को संदेश विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों का स्वागत, अंगवस्त्र, फूलमाला एवं बुके से किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री महेश्वर हजारी ने राज्य सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की गई। उन्होंने एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद नीरज कुमार ने राजद सरकार के 15 साल के कुशासन कि चर्चा की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पुनः एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।

सममेलन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधानपार्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, आरएलएम के जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, जागा कुशवाहा, स्मृति कुमुद, राकेश सिंह, सुरेंद्र आजाद, पिंटू रजक ने भी अपनी बातों को रखा।

धन्यवाद ज्ञापन बिहार राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री सोनाधारी सिंह, शंभु प्रसाद सोनी, जयशंकर कुशवाहा, विकास कुमार, नेपाली मुखिया, मोनू यादव, कौशल यादव, श्रीभगवान सिंह, बबन यादव, कैप्टेन साहब सहित हजारों की संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular