HomeNewsबेलगाम ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Truck accident में जख्मी युवक का संदेश रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा: Truck accident सकड्डी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर जिले के अजिमाबाद थाना क्षेत्र के डेडुआ एवं सुलिस गांव के बीच रविवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। इसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डेडुआ एवं सुलिस गांव के बीच रविवार की दोपहर घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्व.विद्यानंद यादव का 35 वर्षीय पुत्र काशीनाथ यादव उर्फ काशीनाथ है। जख्मी मृतक का भाई महेंद्र यादव है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई रविवार सुबह बाइक से सहार थाना क्षेत्र के नोनउर गांव किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जब वापस बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच डेडुआ एवं सुलिस गांव के बीच पीछे से आ रही ट्रक ने दोनो ने रौंद दिया।जिससे काशीनाथ यादव उर्फ काशीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई महेंद्र यादव जख्मी हो गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Truck accident

पढ़े :- बोले डाक्टर, टूट रहा मनोबल, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

पढ़े :- आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular