Homeबिहारआरा भोजपुरसड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, पटना रेफर

सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, पटना रेफर

सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी, पटना रेफर
धनगाई थाना क्षेत्र के महुअरी मोड एवं शहीद गेट के बीच बुधवार की सुबह घटी घटना
आरा। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के महुअरी मोड़ एवं शहीद गेट के बीच बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मियों में बक्सर जिले के सिकरौल लख थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी राम प्रवेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र गौतम सिंह एवं मिथिलेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र राजन सिंह हैं। वह दोनों दोस्त है आरा शहर के गोढना रोड में किराये का मकान लेकर बी.फार्मा का पढ़ाई करते है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दोनों अपने गांव से बाइक द्वारा आरा आ रहे थे। रास्ते में बारिश भी हो रही थी। जैसे ही वह धनगाई थाना क्षेत्र के महुअरी मोड़ एवं शहीद गेट के बीच पहुंचे, तभी बारिश के कारण बाइक पर से उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular