Homeस्वास्थ्यसदर अस्पताल में सी-आर्म की सहायता से दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन

सदर अस्पताल में सी-आर्म की सहायता से दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन

सदर अस्पताल में सी-आर्म की सहायता से दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने किया ऑपरेशन
आरा। सदर अस्पताल के ओटी में शुक्रवार को सी-आर्म मशीन की सहायता से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने दो मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है। चिकित्सक डॉ. अमन सिंह ने बताया एक मरीज बक्सर जिले के डुमरांव निवासी आरती कुमारी है। उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। वह इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल आयी। जहां उसे आॅपरेशन करने की सलाह दी गई। आज सदर अस्पताल के ओटी में सी-आर्म मशीन की सहायता से उसके हाथ की दोनों हड्डी को नेलिंग कर जोडा गया। सी-आर्म मशीन की सहायता से सिर्फ दो स्टीच में ही ऑपरेशन पूरा हो गया। जबकि दूसरा ऑपरेशन रोहतास निवासी युवक कौशल कुमार का हुआ। उसके एल्बो में लगे दो स्क्रू को ऑपरेशन कर निकाला गया। चिकित्सक डॉ. अमन सिंह ने बताया कि सी-आर्म मशीन सदर अस्पताल में आने से अब यहां मॉडर्न सर्जरी होने लगा है। इससे भोजपुर ही नहीं बल्कि शाहाबाद के अन्य जिलों के लोग भी ऑपरेशन करा रहे हैं। ऑपरेशन के दौरान मूर्छक के रुप में डाॅ. जेएन मिश्रा रहें। ऑपरेशन में सभी ओटी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular