HomeNewsसोन नदी में दो महिलाएं डूबी की मौत, एक का शव...

सोन नदी में दो महिलाएं डूबी की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सोन नद में दो महिलाएं डूबी की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव स्थित सोन नद से रविवार की देर शाम बरामद हुआ शव

आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव के 36 नंबर महादेव घाट के समीप सोन नद में रविवार को दो महिलाएं डूब गई। जिसमें एक महिला का शव बरामद हो पाया है। जबकि दूसरी महिला के शव की शव की तलाश जारी है। उसका शव चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव स्थित सोन नद से रविवार की देर शाम बरामद हुआ। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतका चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी है। जबकि लापता महिला उसी गांव के निवासी बताई जा रही है। इधर, मृत महिला के पति राम अयोध्या पासवान ने बताया कि कल दोपहर उसकी पत्नी और गांव की एक महिला झलास (खर) काटने के लिए गांव में ही स्थित बाधर गई थी। जब शाम में दोनों वापस घर लौट रही थी। उसी बीच घर लौटने के क्रम में वह दोनो 36 नंबर महादेव घाट पर हाथ-मुंह धोने लगी। उसी दरमियान सोन नद में तेज धार होने के कारण वैजंती देवी बहने लगी। उसे बचाने के क्रम में मानो देवी भी सोन नद में कूद पड़ी और दोनों बह गई। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उसी बीच बैजयन्ती देवी का शव स्थानीय थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव स्थित सोन नद में तैरता दिखा। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना एवं मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular