Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeजमीनी विवाद में बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को मारी गोली

जमीनी विवाद में बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को मारी गोली

Udwantnagar Thana Crime: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के समीप मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को गोली मार दी।

Udwantnagar Thana Crime: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के समीप मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को गोली मार दी।

  • हाइलाइट :- Udwantnagar Thana Crime
    • जख्मी युवक का निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का आपरेशन कर बचाई जान
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र में असनी पुल के समीप मंगलवार की देर शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के समीप मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मैकेनिक को गोली मार दी। उसे दाहिने साइड पीठ पर गोली लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने उसका ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकला। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, घटना की सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गडहा गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मुनन कुमार है। वह पेशे से बाइक मैकेनिक है। असनी बाजार स्थित बाइक दुकान पर काम करता है।

इधर, मुनन कुमार ने बताया कि गडहा गांव में उसका ढाई बिगहा जमीन है। जिसको लेकर वर्ष 2022 में आरोपित के परिवार से झगड़ा भी हुआ था। उसी समय से उनसे विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की शाम वह जीरो माइल स्थित ऑटो केयर में बाइक बनाने गया था। इसके बाद वह अपने भाई के साथ पैदल वापस गांव लौट रहा था। इसी क्रम में असनी पुल के समीप पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और पहले उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान जब वह झिट्टी मारकर भागने लगा, तभी एक बदमाश ने उसे पीछे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया।

हालांकि परिजन उसे पटना नहीं ले जाकर शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने उसका ऑपरेशन किया। वहीं दूसरी ओर जख्मी ने गडहा गांव निवासी रामायण सिंह के बेटे लल्लू कुमार एवं उसके साथ रहे दोनों साथियों पर मारपीट करने एवं गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular