Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहियां में अनियंत्रित ट्रक ने अधेड़ को रौंदा-मौत

बिहियां में अनियंत्रित ट्रक ने अधेड़ को रौंदा-मौत

इलाज के लिए सीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के मुसहर टोली के समीप घटी घटना

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

विधान सभा चुनाव को देखते हुये शाहाबाद डीआईजी द्वारा की गयी कार्रवाई

आरा। भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित मुसहर टोली के समीप बुधवार को ट्रक ने एक अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए बिहियां सीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगो में अफरा-तफरी मची रही। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बिहियां थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया।

दूरगामी नीति से होगा बिहार के पलायन का इलाज-लेखक-दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर है (समाजिक विज्ञान विभाग)

इलाज के लिए सीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मृतक बिहियां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी स्व.मोटके राम का 52 वर्षीय पुत्र खेताड़ी राम है। बताया जाता है कि वह आज सुबह वह कही जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बिहियां सीएचसी ले जाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मृतक तीन भाई व चार बहन सबसे बड़े थे।मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी, चार पुत्री ऐतवरिया देवी, कबूतरी, संजू , गुड़िया व दो पुत्र सनोज राम एवं बिच्छू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

एसपी की इस कार्रवाई व एक साथ पांच पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी से महकमे में खलबली

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular