HomeNewsभारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वैभव श्रीवास्तव बनाये गये ARA सदर एसडीओ

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वैभव श्रीवास्तव बनाये गये ARA सदर एसडीओ

आरा। बिहार में रविवार को एक बार फिर बडे पैमाने पर अफसरों का तबादला कर दिया गया। इस बार (ARA) आरा सहित दर्जन भर से अधिक एसडीओ व अन्य अफसरों को इधर से उधर किया गया है।

jay kumar

पीरो और जगदीशपुर के एसडीओ का भी तबादला

सीमा कुमारी जगदीशपुर और अमरेंद्र कुमार बने पीरो एसडीओ

भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय से मिले कैट के पदाधिकारी,किया स्वागत

तबादले की जद में (ARA) आरा के अलावे जगदीशपुर और पीरो के एसडीओ भी शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को (ARA) आरा सदर का एसडीओ बनाया गया है। वहीं सीमा कुमारी को जगदीशपुर और अमरेंद्र कुमार को पीरो का एसडीओ बनाया गया है।

सीमा कुमारी फिलहाल जमुई में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी थी। जबकि अमरेंद्र कुमार पटना के बांकीपुर में कार्यपालक पदाधिकारी थे। इसके पहले वे नालन्दा में सीनियर डिप्टी कलेक्टर तथा रोहतास के सासाराम में सदर एसडीओ रह चुके हैं। अमरेन्द्र कुमार मूल रूप से बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले हैं।

एसपी ने ARA आरा जिले के सभी बड़े शराब माफियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular