HomeNewsदाह संस्कार में भाग लेकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर (Tractor) से...

दाह संस्कार में भाग लेकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर (Tractor) से गिरकर मौत

आरा: कोइलवर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के समीप रविवार की शाम अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे एक 30 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर (Tractor) से गिरकर मौत हो गई। ईलाज के लिए कोइलवर पीएचसी लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में अफरातफरी का आलम रहा।

jay kumar

कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के समीप की घटना

भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय से मिले कैट के पदाधिकारी,किया स्वागत

जानकारी के अनुसार मृतक काजीचक गांव के शिवशंकर पासवान का 30 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान है। बताया जाता है कि मृतक गांव के ही एक परिचित का अंतिम संस्कार में भाग लेने गया था।

अंतिम संस्कार के बाद वह ट्रैक्टर (Tractor) पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। तभी ट्रैक्टर (Tractor) से गिरकर वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए कोइलवर पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी ने ARA आरा जिले के सभी बड़े शराब माफियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular