Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजकंधे पर एयरक्राफ्ट: वीडियो वायरल होते ही चर्चा में बिहार और बिहारी...

कंधे पर एयरक्राफ्ट: वीडियो वायरल होते ही चर्चा में बिहार और बिहारी एकता

Aircraft viral video: बिहार के लोगों ने हाथों से उठाकर एयरक्राफ्ट को गेहूं के खेत से बाहर निकला

jay kumar

खबरे आपकी बिहार पटना: गया ओटीए के माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को बोधगया के बगदाहा गांव स्थित खेत में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्रशिक्षण ले रहे आर्मी ऑफिसर्स एयरक्राफ्ट के साथ उड़ान पर थे तभी एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी का अहसाह होते ही आपात स्थिति को भाप कर पायलट ने एयरक्राफ्ट को निचे की तरफ सावधानी पूर्वक लाना शुरू कर बगदाहा गांव के खेत मे सफलतापूर्वक लैंड करा दिया।

Aircraft viral video:हवा में लहराते तेज आवाज के साथ एयरक्राफ्ट जमीं पर

Aircraft viral video

वही आसमान से माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को इस प्रकार निचे आता देख आश्चर्य चकित ग्रामीणों में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। हवा में लहराते तेज आवाज के साथ एयरक्राफ्ट खेत में उतर गयी। गांव में एयरक्राफ्ट की आपात लैंडिंग होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। एयरक्राफ्ट में एक ट्रेनर सहित कुल दो लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकले और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ओटीए के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हल्के रूप से क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले गए ।

वही सोशल मीडिया पर एयरक्राफ्ट के वायरल वीडियो के अनुसार ग्रामीणों द्वारा अपने हाथों से उठाकर एयरक्राफ्ट को गेहूं के खेत से निकला और सहयोगात्मक तरीके से मदद की। वीडियो वायरल होते ही चर्चा में बिहार और बिहारी एकता की खूब तारीफ की जा रही है

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular