Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराचार दिन से लापता युवक का शव बरामद, हत्या करने का आरोप

चार दिन से लापता युवक का शव बरामद, हत्या करने का आरोप

आरा नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला से चार दिन लापता युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। शव टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित सूर्य मंदिर के समीप नहर से मिला।

Sapna Cinema turn canal :आरा नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला से चार दिन लापता युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। शव टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित सूर्य मंदिर के समीप नहर से मिला।

  • हाइलाइट : Sapna Cinema turn canal
  • नगर थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित नहर से रविवार की सुबह मिला शव
  • गीधा फैक्ट्री में जाने की बात कह गुरुवार की शाम निकला था, बाइक भी गायब
  • पत्नी की ओर से ननदोई पर मारपीट कर हत्या करने का लगाया जा रहा आरोप
  • थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल पर खुद पहुंचे एससी, अपने स्तर से की जांच
  • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद की जा रही मौत के कारणों की जांच

Sapna Cinema turn canal : आरा नगर थाना अंतर्गत शीतल टोला से चार दिन लापता युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। शव टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित सूर्य मंदिर के समीप नहर से मिला। मृतक शीतल टोला निवासी स्व. पवन प्रसाद का 30 वर्षीया पुत्र विशाल कुमार था। वह गीधा स्थित वॉटर टैंक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी शादी इसी साल जुलाई माह में हुई थी। उसकी पत्नी चंपा की ओर से अपने ननदोई पर ही हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

वहीं, बहन का कहना है कि मोबाइल को लेकर भाभी से झगड़े के बाद उसका भाई घर से निकल गया था। इसके बाद से वह लापता था। हालांकि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर एसपी राज खुद घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से मामले की छानबीन की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी की ओर से थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की जांच कर रही है।‌

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

विशाल कुमार की पत्नी चंपा कुमारी ने बताया कि उसके पति गीधा स्थित ननदोई की वॉटर टैंक फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार की सुबह मशीन चलाने को लेकर उसके पति और ननदोई के बीच झगड़ा हुआ था। उस दौरान ननदोई की ओर से पाइप से उसके पति की पिटाई भी की गयी थी। इसके बाद उसका पति शीतल टोला लौट आया था। शाम में वह फिर फैक्ट्री जाने की बात घर से निकले थे, लेकिन वह वहां पर नहीं पहुंचा।

इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच रविवार की सुबह स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें सूचना मिली कि शव सपना सिनेमा मोड़ स्थित सूर्य मंदिर के समीप नहर किनारे पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन नहर पहुंचे और शव की पहचान की गयी।

मामले में सुराग पाने के लिए श्वान दस्ता का भी सहारा लिया गया। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की टीम ने घटना स्थल से नमूना लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक और तकनीकी ढंग से भी अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामला स्पष्ट हो जायेगा।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular