Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न

तरारी विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न

भोजपुर के तरारी विधान सभा उप चुनाव का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान एक-दो जगह पर छिटपुट घटना हुई, लेकिन इससे मतदान कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं आई।

Voting for Tarari assembly: भोजपुर के तरारी विधान सभा उप चुनाव का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान एक-दो जगह पर छिटपुट घटना हुई, लेकिन इससे मतदान कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं आई।

  • हाइलाइट : Voting for Tarari assembly
    • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
    • कहा: शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान, कोई घटना नहीं हुई प्रतिवेदित
    • आगामी 23 नवंबर को आरा के राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में होगी मतगणना
    • शाम 5 बजे तक वोटर टर्न ओवर 50.1 प्रतिशत रहा
    • प्रारंभिक रिपोर्ट में 50.5 प्रतिशत मतदान होने की सूचना
    • सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लोगों ने किया मतदाताधिकार का प्रयोग

आरा/तरारी: भोजपुर के तरारी विधान सभा उप चुनाव का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान एक-दो जगह पर छिटपुट घटना हुई, लेकिन इससे मतदान कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं आई। मतदान की प्रक्रिया बुधवार की सुबह 7 से शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। विभिन्न बुथो पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान दिखे। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज, आरा सदर एसडीओ रश्मि सिन्हा, सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह दलबल के साथ इलाके में गश्त लगाते देखे गए।

मतदान को लेकर लोग सुबह साढ़े 6 बजे से ही केंद्रो पर एकत्रित हो गए और कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। सुबह 7 से ही लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मताधिकार का प्रयोग करने से पूर्व मतदाताओं के आई कार्ड, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्रो की बारीकी से जांच की जा रही थी। तब उन्हें मतदान करने दिया जा रहा था। सुबह में मतदान की गति काफी तेज दिखाई दी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोगों में कमी आ गई। दोपहर बाद लोग आराम से आकर बुथो पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखे गए।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
शाम 6 बजे भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।

तरारी विधानसभा उप चुनाव के मतदान की समाप्ति के बाद शाम 6 बजे भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7 से शाम 6 तक चली। अभी पोलिंग पार्टी बुथो से निकल रहे हैं। शाम 5 बजे तक वोटर टर्न आउट 50.1 प्रतिशत था। प्रारंभिक रिपोर्ट में 50.5 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। हालांकि इसका एग्जैक्ट कुछ देर बाद प्राप्त होगा।

तरारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 166 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी, जो सफल हुई। किसी भी मतदान केंद्र पर अप्रिय घटना प्रतिवेदित नहीं हुई और नही मतदान अवरुद्ध हुआ। दोपहर में इमादपुर के धर्मपुरा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना की बात सामने आई। घटनास्थल मतदान केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर है। पुलिस तत्काल वहां पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल कर लिया। दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। महिला एवं आदर्श मतदान केंद्र भी संचालित हुए। अगामी 23 नवंबर को आरा के राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में मतगणना होगी। मतदान को सफल बनाने में सभी फील्ड ऑफिसर, पुलिस ऑफिसर, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, अन्य अफसरों एवं जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular