Homeबिहारआरा भोजपुरहथियार व चोरी की बाइक के साथ लूटपाट के वांटेड सहित दो...

हथियार व चोरी की बाइक के साथ लूटपाट के वांटेड सहित दो गिरफ्तार

Wanted arrested – तरारी थाना के बड़कागांव से पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Wanted arrested आरा। भोजपुर की तरारी थाना की पुलिस ने हथियार और चोरी की बाइक के साथ डकैती के वांटेड सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात दोनों को बड़कागांव बोलीपर से पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाशों में तरारी थाना क्षेत्र वरसी गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ अजीत कुमार और बड़कागांव निवासी अनिल कुमार हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, बिना नंबर की एक बाइक और पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है। एसपी हर किशोर राय द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। रंजीत कुमार उर्फ अजीत कुमार सिकरहट्टा थाना में डकैती में शामिल था। पुलिस काफी दिनों से उसे तलाश कर रही थी।

एक देसी कट्टा, दो गोली ओर चोरी की एक बाइक और पांच लीटर शराब बरामद

जानकारी के अनुसार दोनों मंगलवार की रात बड़कागांव गांव आये थे। पुलिस को इसकी भनक लग गयी। सूचना मिलने पर तरारी थाना इंचार्ज अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी करने बड़का गांव पहुंची। तब पुलिस को देख दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली और पांच लीटर शराब मिली। जांच के क्रम में बाइक भी चोरी की निकली। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हथियार और बाइक के बारे में पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद गिरफ्तार दारोगा जेल भेजे गए

इधर, हथियार और शराब बरामदगी के मामले में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2020 को सिकरहट्टा इलाके में लूटपाट की एक घटना हुई थी। उसमें दस बदमाशों का नाम आया था। अब तक आठ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि रंजीत उर्फ अजीत सहित दो फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार रंजीत का नाम सिकरहट्टा इलाके में ही एक बैंक मैनेजर के साथ मारपीट में भी आया था।

कोर्ट को जाली बीमा प्रमाण पत्र दिखा ऑनर ने मुक्त करा ली बस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular