HomeNewsपूछ रहे किसान बाबू कहां बेचे धान

पूछ रहे किसान बाबू कहां बेचे धान

farmer asking – अभी तक किसी भी पैक्स में धान की खरीदारी शुरू नही

farmer asking शाहपुर: धान की बंपर पैदावार के बाद क्षेत्र के किसानों मे उपज की अच्छी कीमत मिलने की आस जगी थी। लेकिन धान की सरकारी खरीदारी नही होने एवं स्थानीय मार्केट मे व्यापारियों द्वारा जो रेट दिया जा रहा है उसके बाद किसानों के सपने तारतार हो गए है। स्थानीय स्तर पर धान का भाव ग्यारह से तेरह सौ के बीच मिल रहा है जो किसानों के लिए बुरे सपने से कम नही। अब किसानों की मजबूरी यह है कि उनके पास अपनी उपज को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त भंडारण करने की जगह नहीं है। वही यदि धान की फसल बिकी नही तो आगे की गेंहू व अन्य रबि फसलों की खेती के लिए पैसे कैसे आयेंगे। शायद बिचौलिए भी किसानों की इसी मजबूरी का फायदा उठाने के फिराक में लगे हुए है।

वैसे अब किसान भी पूछ (farmer asking) रहे है कि साहब बताओ कहां बेंचे अपनी धान। हालांकि किसानों के इस यक्ष प्रश्न का किसी के पास उतर तो नही है। लेकिन आश्वासन जरूर है कि जल्द ही खरीदारी होगी कब से शुरू होगी इसका जवाब नही मिल रहा है। जिससे मजबूर किसान अब धिरे-धिरे अपनी धान की उपज को स्थानीय व्यापारियों के हाथों बेचने पर मजबूर हो रहे है। किसान के अनुसार आखिर धान बेंचे नही तो क्या करे कर्ज लेकर आगे की खेती करे। प्रखंड में इस बार धान की पैदावार बंपर हुई है।

पूर्व आत्मा अध्यक्ष सह सरकार द्वारा किसान श्री सम्मान से सम्मानित किसान उमेश चंद्र पांडे के अनुसार सरकारी उदासीनता के कारण शाहपुर में पिछले सात वर्षों से धान क्रय केंद्र नही खुल पा रहा है। वर्ष 2013 में प्रखंड मे किसानों द्वारा धान क्रय केंद्र व पैक्सों के जरिये करीब 12 हजार क्विंटल धान खरीदी गई थी। खरीदारी नही होने के कारण किसानों का धान खुले आसमान के नीचे खलिहानों में रखा हुआ।

प्रखंड के कुल 12 पैक्स धान खरीद के लिए है नामित

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी चंद्र प्रकाश कुमार ने बताया कि अभी तक धान की खरीदारी शुरू नही हो सकी है। प्रखंड के कुल 12 पैक्सों को धान की खरीदारी के लिए नामित किया गया है। हालांकि धान खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें शाहपुर नपं को सहजौली तथा डुमरिया व झौवां-बेलवनिया पैक्स को भी समीप के पैक्स में टैग किया गया है।

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आरा में 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 दिसंबर से

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular