HomeNewsबारीश में छत गिरने से दबकर महिला की मौत - घर में...

बारीश में छत गिरने से दबकर महिला की मौत – घर में मचा कोहराम

संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में तेज बारिश के कारण मकान का छत गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतका बिछिआंव गांव निवासी श्रवण साव की 35 वर्षीया पत्नी पुष्पा देवी है।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

बताया जाता है कि आज दोपहर जब वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण मकान का छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे महिला दब गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मकान का मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला गया।

मूसलाधार बारिश से झील में तब्दील हुआ आरा सदर अस्पताल

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया जा रहा था। संदेश सीओ उमेश चौधरी वहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रिया के तहत सारा काम किया जाएगा। वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है। जो भी निर्देश मिलेगा उस पर अमल किया जाएगा।इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतका का पति लुधियाना में रहकर काम करता है। वह लॉकडाउन होने के कारण घर नहीं आ पाया। मृतका को एक पुत्र एवं एक पुत्री भी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular