Homeकरियरशिक्षाविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

15 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार के लिए किया गया चयनित

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Painting-on-the-environment.jpg
Painting-on-the-environment.jpg

विद्यालय के कला शिक्षक चित्रकार संजीव सिन्हा एवं विष्णु शंकर के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने व्हाट्सएप के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को केंद्रित कलाकृतियों को विद्यालय में भेजा। इनमें से 15 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इन चयनित छात्र-छात्राओं के नाम आलोक अतुल्य, अस्मिता सिंह, संजना कुमारी, मानसी वर्मा, श्रील, धीरज कुमार, माही सिंह, शुभम कुमार सिंह, अस्मिता आर्यन, अर्नव अपूर्व, प्रांजली प्रज्ञा, अवनीश कश्यप, राजीव रंजन सिंह तथा जयसिंह है।

आरा जिप सदस्य के करीबी पर फायरिंग, बाइक भी ले भागे

Painting-on-the-environment.jpg

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि सभी चयनित छात्र-छात्राओं को लॉक डाउन के बाद विद्यालय खुलने पर पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी कलाकृतियों को विद्यालय के आर्ट गैलरी में लगाया जाएगा। ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी इनसे प्रेरणा ले सकें। अपने छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि जीने के लिए स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल तथा प्रदूषण रहित मृदा का होना अति आवश्यक है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे तथा अपने नदियों को प्रदूषण से बचाना होगा।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

Painting-on-the-environment.jpg

राज्य व्यापी विरोध दिवस के तहत भाकपा माले ने दिया धरना

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular