HomeNewsबिहारआरा जिप सदस्य के करीबी पर फायरिंग, बाइक भी ले भागे

आरा जिप सदस्य के करीबी पर फायरिंग, बाइक भी ले भागे

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला के समीप रात की घटना

बाइक से गिरने के कारण जिप सदस्य के करीबी को आयी चोटें

जिप सदस्य ने हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

आरा। आरा-पटना बाइपास पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला के पास कुछ बदमाशों ने बुधवार की रात एक सामाजिक कार्यकर्ता आरा जिप सदस्य के करीबी पर फायरिंग हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा उन पर गोली चला दी गयी। लेकिन गोली उनके बगल से निकल गयी। इससे उनकी जान तो बच गयी, तो गिरने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर भाग निकले।

jay kumar

फोन करने वाला अपने को बता भोजपुर व पटना का सबसे बड़ा रंगबाज

जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी बिटेश्वर यादव उर्फ पिंटू है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ शहर के गोढ़ना में रहते हैं। वह आरा पूर्वी के जिला पार्षद धनंजय यादव के करीबी व रिश्तेदार हैं। वह टीम धनंजय के लिये काम भी करते हैं। घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

हालांकि जख्मी बिटेश्वर यादव और जिप सदस्य द्वारा राजनीति दुश्मनी के कारण हमला की आशंका जतायी जा रही है। वहीं जख्मी द्वारा लूटपाट की कोशिश से भी इनकार नहीं किया गया है। इसे लेकर जख्मी द्वारा टाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने बुधवार को अपने गांव जमीरा गये थे। रात करीब 11 बजे वहां से आरा लौट रहे थे। तभी मोती टोला के समीप कुछ लोगों ने उन पर गोली चला दी।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

तबीयत खराब होने से आसाम राइफल में कार्यरत हवलदार की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular