Homeधर्मपर्व त्योहारगोवर्धन पूजा पर राकेश ओझा ने भगवान श्रीकृष्ण से लिया आशीर्वाद

गोवर्धन पूजा पर राकेश ओझा ने भगवान श्रीकृष्ण से लिया आशीर्वाद

Rakesh Ojha on Govardhan Puja: भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा को पगड़ी बांध गोवर्धन पूजा समिति शाहपुर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

indane- shahpur
Shadow
  • हाइलाइट:
    • गोवर्धन पूजा पर यादव समाज ने राकेश ओझा का किया सम्मान
    • भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Rakesh Ojha on Govardhan Puja: शाहपुर नगर पंचायत के पूर्वी भाग वार्ड -08 में बुधवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी पूजा अर्चना में शामिल हुए। आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की एक बड़ी भीड़ उमड़ी। इस आरती के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गाए, इसके पूर्व हरि कीर्तन का आनंद लिया। इसके बाद, सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गोवर्धन पूजा समिति के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा को गोवर्धन पूजा समिति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राकेश ओझा ने साथ मिलकर लाठी भांजी और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह, नरदेश्वर याद, भरत यादव, तिलकधारी यादव, जुगनू यादव, श्री भगवान यादव, ज्वाला यादव, किसुन जी यादव, सतेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, दशरथ यादव, रमाशंकर यादव, रवींद्र यादव, रमेश यादव, बिंधाचल गुप्ता, बच्चन ओझा समेत सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ पालकों ने गायों को नहला कर उसके सींग में घी लगाये और रोली का तिलक भी लगाया। गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जब इंद्र को इस बात का पता चला, तो उन्होंने पूरे गोकुल गांव को नष्ट करने और कृष्ण को अपनी शक्तियों का परिचय देने के लिए भारी बारिश करा दी।

इस बारिश के कारण गोकुल में हाहाकार मच गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी अंगुली पर उठा लिया और ग्रामीणों की रक्षा की। इस प्रकार, भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के नाम से भी जाना जाता है, और यह पूजा इस महान घटना की स्मृति में मनाई जाती है।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular