HomeNewsचुनावशाहपुर में एनडीए की जनसभा आज, चुनाव में जीत का मंत्र देने...

शाहपुर में एनडीए की जनसभा आज, चुनाव में जीत का मंत्र देने आ रहे गिरिराज सिंह

Paharpur: जनसभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ डॉ. राजभूषण चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।

  • हाइलाइट:
    • शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पहरपुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए की जनसभा आज

Paharpur: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जो भाजपा के एक फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं, का आगमन भोजपुर जिला में होने जा रहा है। अपनी मुखर शैली और हिंदुत्ववादी विचारों के लिए विख्यात सिंह, अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज दोपहर 12 बजे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पहरपुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में उनके साथ डॉ. राजभूषण चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें की गिरिराज सिंह को जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उनकी यह विशेषता उन्हें भाजपा के भीतर एक विशिष्ट स्थान दिलाती है। वे न केवल एक प्रभावी वक्ता हैं, बल्कि हिंदुत्व के एजेंडे को दृढ़ता से आगे बढ़ाने वाले एक प्रमुख चेहरा भी हैं। आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पहरपुर हाई स्कूल के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते एनडीए कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का उनका मंत्र निश्चित रूप से चुनावी सरगर्मी को और बढ़ाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular