HomeNewsबिहारआरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

आरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

  • हाइलाइट:
    • शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा वार्ड नंबर- 34 की घटना
    • शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार की दोपहर शौच करने निकला था। सोमवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृत युवक धनपुरा वार्ड नंबर 34 निवासी नेपाली केवट है। वह साइकिल पर फेरी कर लहसुन बेचता था और खेती करता था।

प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर जाने देने की आशंका-छानबीन में जुटी पुलिस

रविवार की दोपहर को डूबा था युवक, सोमवार को मिला शव

बताया जाता है कि नेपाली केवट रविवार दोपहर शौच के लिए निकले थे। रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा नहर में शव तैरने की सूचना दी गयी। इस पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से शव बाहर निकाला गया।

आरा में शौच करने निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

शाहपुर में युवक की मौत के बाद दुकान को सील किया गया

वहीं हादसे के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। पत्नी सुमित्रा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृत युवक अपने चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्री कलावती देवी व पुष्पा देवी और पुत्र सोहराई केवट, उपेंद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular