HomeNewsभोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहा गांव में फायरिंग

भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहा गांव में फायरिंग

बड़ी खबर आरा। जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहा गांव में लोगों ने हथियार व गोलियों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। उसे एक युवक पर फायरिंग करने के आरोप में पकड़ा गया है। उसके पास से एक देसी सिक्सर व तीन गोलियां मिली है। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ा गया युवक छीनेगांव टोला का राजा उर्फ रंजीत है। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

jay kumar
  • सिन्हा से बड़ी खबर
  • फायरिंग कर भाग रहे युवक को हथियार व गोली के साथ पकड़ा-दो फरार
  • सिन्हा ओपी के मरहा गांव की शुक्रवार रात की घटना
  • ग्रामीणों युवक को पकड़कर सौंपा, पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार बताया कि मरहा गांव निवासी उतम सिंह द्वारा इस संबंध में आवेदन दिया गया है। उसमें कहा गया है कि शुक्रवार की शाम वह बैठा था। इसी बीच तीन लोग पहुंचे और उस पर गोली चला दी। हालांकि गोली मिस्ड हो गयी, जिससे वह बच गया। उसके बाद खदेड़कर एक को पकड़ लिया गया,जबकि दो भाग गये। उसके पास से हथियार व गोली मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular