HomeNewsचेतावनी के बाद भी घर से निकल पड़े लोग- गंवानी पड़ी जान

चेतावनी के बाद भी घर से निकल पड़े लोग- गंवानी पड़ी जान

आरा। जिले में मूसलाधार बारिश व ठनका गिरने की चेतावनी के बाद भी लोग घर से निकल पड़े। इसका नतीजा हुआ कि ठनका की चपेट में आकर नौ लोगों ने जान गंवा दी। करीब दर्जन भर लोग झुलस कर अस्पताल पहुंच गये हैं। मरने और झुलसने वालों में अधिकतर खेतों में काम या मवेशी चराने गये थे।

बता दें कि शनिवार को ठीक करीब पौने ग्यारह बजे डीएम रोशन कुशवाहा की ओर से जिले में अलर्ट जारी किया गया। उसमें कहा गया था कि दिन में भारी बारिश होने के साथ ठनका गिरने की आशंका है। इसे देखते हुये लोग अपने घरों में रहें और सावधानियां बरतें। इससे पहले भी मौसम विभाग द्वारा दो दिनों से भारी बारिश व ठनका गिरने की चेतावनी जारी की जा रही थी।

इसके बावजूद लोग मवेशी चराने, खेत में काम करने व बाजार के लिये चल पड़े। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि जिला प्रशासन की चेतावनी सभी तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके कारण लोग इस प्राकृतिक हादसे के शिकार हो गये।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular