HomeNewsआरा में सरेशाम युवक का गला रेता, हालत गंभीर

आरा में सरेशाम युवक का गला रेता, हालत गंभीर

Mirganj जख्मी युवक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

खबरे आपकी बिहार/Mirganj आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज पड़ाव के समीप गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक का गला रेत दिया। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

jay kumar

आरा टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज पड़ाव मोड के समीप की घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड नंबर-7 मोहल्ला निवासी शिवजी प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर से कहीं जा रहा था कि इसी बीच कुछ युवक उसे आकर घेर लिए और उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत डाला। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

हालांकि युवक का बदमाशों ने चाकू से गला क्यों रेता? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही दूसरी और घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

आरा में युवक को मारा चाकू, पब्लिक ने पकड़ की जमकर धुनाई

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular