Homekhabren Apkiसांप के डंसने से युवक की मौत

सांप के डंसने से युवक की मौत

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी क्षेत्र के पांडेय टोला गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक गोलू पांडेय बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रात में वह अपने पिता के साथ छत पर सोया था। तभी उसकी अंगुली में सांप ने डंस लिया। उसे तुरंत इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। उसके बाद झाड़-फूंक के लिये उसे यूपी के बलिया स्थित अमवा के सती माई के पास ले गये। वहां भी उसे मृत बताया गया। उसकी मौत से घर सहित पूरे गांव में गम का माहौल है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular