Homekhabren Apkiखेतीहर मजदूरों को कोरोना की भयावहता की जानकारी देने मुहिम में लग...

खेतीहर मजदूरों को कोरोना की भयावहता की जानकारी देने मुहिम में लग जाते हैं रणविजय

सुदूर गांवों के खेतो में फसलों की कटाई में लगे मजदूरों को बीच पहुंच जानकारी व सामग्री देता नौजवान

बिहार।भोजपुर/शाहपुर: और सुबह होने के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह प्रखंड के दर्जनों गांवों में सैनिटाइजर, साबुन व मास्क का वितरण करने के अपने मुहिम में लग जाते है। इस दौरान वो सफ़ाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावे खेतो में फसलों की कटाई में मजदूरों के बीच जाकर उन्हें सामग्री देते है।

सुदूर गांवों के खेतो में फसलों की कटाई में लगे मजदूरों को बीच पहुंच जानकारी व सामग्री देता नौजवान
सुदूर गांवों के खेतो में फसलों की कटाई में लगे मजदूरों को बीच पहुंच जानकारी व सामग्री देता नौजवान

साथ ही वैसे मजदूरों के प्रति वो थोड़ा सा ज्यादा संवेदनशील दिखते हैं जो मौजूदा हालात से बेखबर सुदूर खेतो में फसलों की कटाई में लगे हुए है। क्योंकि ऐसे लोग समाचारों से दूर होते है और किसी अपील की उन्हें इल्म नही होती। इसे देखते हुए वो फसलों को काटने वाले मजदूरों को एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी बनाकर ही कार्य करने की बाते भी बताते है। साथ ही लोगो से घरो में ही रहने तथा बाहर से जाकर घर में प्रवेश करने से पूर्व अच्छे से हाथों को साबुन से साफ करने की अपील भी करते है।

श्री सिंह के अनुसार ये वैसे लोग है जिन्हें कोरोना वायरस के नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नही होती और जानकारी के अभाव में ये लोग अपने साथ साथ दुसरो को भी संकट में डाल सकते है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular