Homekhabren Apkiआइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के...

आइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के गइल- कोरोना दमाद

“आइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के गइल”ये भोजपुरी गाना तब काफी लोकप्रिय हुआ था।लेकिन एक बार फिर भोजपुर वासियों के लिए ये गाना शाहपुर प्रखंड के कारनामेपुर बाजार से सटे गांव वंशीपुर में आये एक दमाद ने चरितार्थ कर दिया है।जब वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया और एकाएक गांव सहित पूरे क्षेत्र व भोजपुर प्रशासन में हलफा मच गया। अब त लोग बरबस ही ये गाना गुनगुना रहे है”आइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के गइल”

जगदीशपुर प्रखंड के दिउल गांव के कोरोना पॉजिटिव निवासी ने शाहपुर के कारनामेपुर बाजार से सटे गांव वंशीपुर में आकर करीब तीन सौ लोगो के बीच हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वंशीपुर गांव के एक श्राद्ध कर्म के दौरान भोज में कोरोना पॉजिटिव रिश्तेदार युवक ने लोगो को खाना खिलाया था। लोगो के अनुसार कोरोना पॉजिटिव युवक ने रसगुल्ला परोसा था।

अब जब युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई तो श्राद्ध भोज में शामिल रसगुल्ले का स्वाद लेने वाले लोगो मे दहशत फैल गई है। रसगुल्ले खाने वाले अब भयाक्रांत है। ऐसे में भोज में शामिल वैसे लोगो पर संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है जो लोग उसके संपर्क में आये थे। रसगुल्ले खानेवाले लोगों के बीच दहशत के साथ बेचैनी की भी जानकारी सूत्रों से मिल रही है।अब त लोग बस इतना ही कह रहें “आइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के गइल”

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular