Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeराजनीततेजस्वी यादव ने कहा महागठबंधन मजबूत, भाजपा का नहीं खुलेगा खाता

तेजस्वी यादव ने कहा महागठबंधन मजबूत, भाजपा का नहीं खुलेगा खाता

तेजस्वी यादव/पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में राजद विधायक दल की बैठक को संबोधित करते तेजस्वी यादव ने कहा की महागठबंधन मजबूत तरीके से देशहित में काम करने के लिए बना है। सभी जनप्रतिनिधि आम जनता से मिलकर देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था, धार्मिक उन्माद, नफरत की राजनीति, बदले की कारवाई और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग संबंधित मुद्दों को जनता के बीच रखें। सत्र के दौरान सदन में उपस्थित होकर अपने विधायी कार्यों का निर्वहन कीजिए तथा एकजुट होकर काम करें।

देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों में राजद की भूमिका और बढ़ जाती है। हमने सदैव सामाजिक सौहार्द और एकता को कभी विखंडित होने नहीं दिया। हमने लाख विकट परिस्थितियां आने के बावजूद भी फिरकापरस्त ताकतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। यही राजद की सबसे बड़ी पूंजी भी है।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी संपोषित गोदी मीडिया बिहार में महागठबंधन के एकता को लेकर भ्रम फैलाना चाहती है। भाजपा को हकीकत पता है कि महागठबंधन के रहते बिहार में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मोदी जी हटेंगे तो देश से महंगाई हटेगी, बेरोजगारी हटेगी, संसाधनों की लूट खत्म होगी, संवैधानिक संकट समाप्त होगा, भय के वातावरण से देश को मुक्ति मिलेगी, बदले की कारवाई से देश को निजात मिलेगी, नफरत की राजनीति से देश मुक्त होगा, सौहार्द का वातावरण कायम होगा तथा गंगा जमुनी तहजीब कायम रहेगी।

बिहार देश में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला राज्य बन रहा है। हम लगातार रोजगार और नौकरी देने के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार के सौतेलेपन व्यवहार के वाबजूद भी बिहार समावेशी विकास के रास्ते आगे बढ़ रही है। सभी लोग जान लीजिए नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूत भी है और भाजपा को 2024 में परास्त भी करेगी। भाजपा के बौखलाहट पर ज्यादा तवज्जों देने की जरूरत नहीं है। विपक्षी एकता से भाजपा हताश व निराश है। भाजपा को पता है कि देश से 2024 में भाजपा की विदाई तय है। बैठक में राजद के सभी विधायक व विधान पार्षद मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!