HomeUncategorizedससुराल में पत्नी को लाने गए दमाद की जमकर पिटाई

ससुराल में पत्नी को लाने गए दमाद की जमकर पिटाई

शहर के जगदेव नगर में मंगलवार की दोपहर घटी घटना

भोजपुर के बालू मजदुर को पटना में बदमाशों ने मारी गोली

बिहार आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में ससुराल में पत्नी को लाने गये दमाद की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी बजरंगी सिंह है। बताया जाता है कि वह नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित अपने ससुराल में ही किराए का घर लेकर पत्नी के साथ रहता है। दो दिन पूर्व हुए मामूली विवाद को लेकर पत्नी घर से अपने ससुराल चली गई थी। आज दोपहर जब पत्नी को लाने के लिए पति ससुराल गया, तो दोनों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने दामाद की पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया।

नायक सूबेदार का शव गांव आते ही मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular