HomeUncategorizedअगलगी में हजारों की संपत्ति राख

अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

बिहार। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव में मंगलवार की रात आग से एक घर जल गया। इसमें अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जल गया। बाइक व डोली भी जल गयी। अगलगी की यह घटना करजा गांव निवासी नारायण प्रसाद व रंजन प्रसाद के घर हुई। दोनों सगे भाई हैं और एक ही घर में रहते हैं। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे अचानक घर में आग लग गयी। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तबतक सबकुछ जल चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पीड़ित रंजन प्रसाद और नारायण प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय में इसकी सूचना दी है। पीड़ितों ने बताया आग लगने से हम लोगों के समक्ष खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

jay kumar

टीवी देखने से मना करने पर फांसी लगा युवती ने कर ली खुदकुशी 

Bijay singh

Most Popular