Homekhabren Apkiआरा जंक्शन पर रेल कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित

आरा जंक्शन पर रेल कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित

फूलमाला, स्वनिर्मित मास्क भी दिया गया

विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे है हमारे रेल कर्मी-मनोज पांडे

बिहार। आरा रेलवे स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा कार्यरत रेलकर्मी जिसमे ट्रैकमैन, स्टेशन मास्टर, शंटिंग स्टाफ, विद्युत विभाग स्टाफ को स्वनिर्मित माश्क वितरित कर और फूलों का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने के उपरांत यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हमारा रेल कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर गुड्स ट्रैन को चलाने का काम करता है ताकि देश के किसी कोने में खाद्यान्न की कमी न हो और कोई भी देशवासी एक भी भूख का शिकार न हो।
स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और पुलिसकर्मी की तरह रेल कर्मी भी आज देश मे कोरोना योद्धा के रूप अपने आप को आगे रखकर मिशाल पेश कर रहा है। सम्मानित करनेवालों में मनोज कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, मनजी यादव सहित कई लोग मैजूद थे।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular