Sunday, September 8, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरसुरुंगापुर मामला अपडेटः हत्या व फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

सुरुंगापुर मामला अपडेटः हत्या व फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

मौके से एक पिस्टल जब्त, छानबीन जारी

संदेश थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

एसपी सुशील कुमार ने गिरफ्तारी पुष्टि की

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरुंगापुर गांव में शुक्रवार की आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्या एवं फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल को जप्त कर लिया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने की। पुलिस गिरफ्तार लोगो से पूछताछ कर रही है।

विदित हो कि शुक्रवार की सुबह संदेश थाना क्षेत्र के सुरूंगापुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक सुरूंगापुर निवासी बालेश्वर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र संजय सिंह है। वही घायलो में विष्णु भगवान सिंह की 60 वर्षीया पत्नी कांति देवी, उनका 20 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह एवं बालेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र कर्मवीर सिंह हैं। जख्मी सोनू सिंह को सीने तथा कर्मवीर सिंह को जांघ में गोली लगी है। कांति देवी को जांघ में बांए साइड में गोली लगी है। विष्णु भगवान सिंह एवं उनके पुत्र टिंकू सिंह को लाठी-डंडे से चोट लगी हैं। मृतक आरा शहर के कतीरा में जियो मोबाइल कंपनी में जूनियर एक्सक्यूटिव के रूप में कार्यरत था।

- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular