Homekhabren Apkiभोजपुर में लॉक डाउन के बीच बड़ी खबर,चार को लगी गोली, एक...

भोजपुर में लॉक डाउन के बीच बड़ी खबर,चार को लगी गोली, एक की मौत

File-photo-of-the-deceased
मृतक का फाइल फोटो
Four-shot-dead-one
आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल

विवाद में चार लोगों को मारी गयी गोली, एक की मौत

गोली लगने से तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर

संवाददाता. मो.वसीम

आरा। भोजपुर जिले में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच बड़ी खबर आ रही है। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरुंगापुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवाद के दौरान चार लोगों को गोली मार दी गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से तीन जख्मी हो गये।

Four-shot-dead-one
गोली लगने से जख्मी

तीनो घायलो का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

तीनो घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। जहां एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसे पटना रेफर कर किया जा रहा है। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Four-shot-dead-one
गोली लगने से जख्मी

चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि चार लोगों को गोली लगी है। इसमें एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। तीनों घायलों की स्थिति खराब है। तीनों का तत्काल ऑपरेशन की तैयारी चल रही है

संदेश थाना क्षेत्र के सुरुंगापुर गांव की घटना

संदेश थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में गोली चली है। चार लोगों को गोली लगी है इसमें एक की मौत हो गई है। जबकि 3 जख्मी है। दोनों पक्ष आपसी पट्टीदार हैं।

Four-shot-dead-one
गोली लगने से जख्मी

नौ साथियों के संग कोरोना पाॅजिटिव युवक ने खेला था क्रिकेट

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular