HomeNewsबिहारभोजपुर एसएफसी के मार्का वाला कालाबाजारी का खाद्यान जब्त

भोजपुर एसएफसी के मार्का वाला कालाबाजारी का खाद्यान जब्त

घर मे छुपाकर रखा गया था खाद्यान

भोजपुर/बिहिया : बिहिया से चौरास्ता रोड में ब्रह्म स्थान के समीप घर सह गोदाम में छुपाकर रखा गया एसएफसी के मार्का वाला लगभग दो सौ बोरा जो मशीन से सीला हुआ है अनाज पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार की दोपहर में हुई। थानाध्यक्ष शशिकांत कुमार के अनुसार किराये के एक घर में अनाज को छिपाकर रखा गया था जिसकी जांच पुलिस व आपूर्ति विभाग कर रहा है। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि कालाबाजारी करने की नियत से छुपाकर रखे गये सभी बोरों में चावल भरा हुआ है। सभी बोरा एसएफसी के मार्का वाले हैं जिनकी मशीन से सिलाई की हुई है।बताया कि अनाज के सभी बोरा की गिनती करायी जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि किसका अनाज है। मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular