HomeNewsबिहारमहकमपुर बारा डबल मर्डर केस में दो वांटेड गिरफ्तार

महकमपुर बारा डबल मर्डर केस में दो वांटेड गिरफ्तार

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बड़हरा थाना की पुलिस ने बबुरा पुल के पास बने चेक पोस्ट पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपितों में महकमपुर बारा गांव निवासी लालदास राय व अनिल राय हैं।

बड़हरा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के आने की सूचना मिली। इस आधार पर वाहन चेकिंग लगा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनों को मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपित फौजी और उसके पिता सहित अन्य आरोपितों को जेल भेज दिया है। बता दें कि महकमपुर बारा गांव में 4 मई को दो सगे भाइयों त्रिलोकी यादव व हरिशंकर यादव की गोली माल हत्या कर दी गई थी। उस मामले में 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular