HomeNewsबिहारभोजपुरी गायक के भाई समेत 16 लोगों पर प्राथमिकी

भोजपुरी गायक के भाई समेत 16 लोगों पर प्राथमिकी

आरा। जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के चंदा-कल्याणपुर गांव में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें गायक प्रमोद प्रेमी के भाई समेत दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष कल्याणपुर गांव निवासी अशोक यादव ने चंदा निवासी सुनील यादव सहित नौ लोगों को नामजद किया है।

वहीं दूसरे पक्ष की नीलम देवी ने कल्याणपुर गांव निवासी प्रमोद प्रेमी के भाई सहित सात लोगों को नामजद किया है। ओपी प्रभारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच क्रिकेट खेलने के विवाद में मारपीट हुई थी।मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में चंदा व कल्याणपुर गांव के बच्चों का झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया था। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। उसमें गायक के भाई समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular