HomeNewsसंदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में घटी घटना

संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में घटी घटना

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर-जख्मी

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी।इससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी नसरतपुर गांव निवासी राघो महतो का पुत्र शिव रंजन कुमार है।बताया जाता है कि वह आज सुबह बाइक से संदेश बाजार करने गया था।जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने नसरतपुर गांव के समीप उसके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में जख्मी का बाया पैर फ्रैक्चर कर गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular