Monday, May 6, 2024
No menu items!
HomeNewsआरा - अनाइठ-बाजार समिति रोड पर बने गड्ढे में हुई धान की...

आरा – अनाइठ-बाजार समिति रोड पर बने गड्ढे में हुई धान की रोपनी

सड़क पर बने गड्ढे को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद का फूटा गुस्सा

आरा नगर निगम तथा जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कहाः कि दो दिनों के अंदर सड़क पर बने गड्ढे नहीं भरे गए, तो चरणबद्ध आंदोलन होगा
आरा (मो. वसीम)। जन अधिकार छात्र परिषद द्वारा रविवार को आरा शहर के अनाईठ-बजार समिति रोड व धोबीघाट रोड में धान रोपने का कार्य किया गया। जिसका नेतृत्व जन अधिकार छात्र परिषद के विवि अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ने किया।

शाहपुर में दवा के रिएक्शन से छात्र के मौत के बाद हंगामा

इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि आरा नगर निगम फेल तथा जिला प्रशासन नकाम हो चुका है। आरा शहर के अधिकांश रोड गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। आए दिन लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल होरहे हैं। यदि जिला प्रशासन द्वारा दो दिनों के अंदर गड्ढे को नहीं भरा जाता है, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

आरा अनाइठ-बाजार समिति रोड पर बने गड्ढे में हुई धान की रोपनी

कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीज मिले-कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुरुष तथा दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

जाप (लो) के जिला अध्यक्ष डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरा नगर निगम को अब नरक निगम में तब्दील कर देना चाहिए। नाली सफाई के नाम पर करोड़ो रूपये निकल चुका है। बावजूद इसके बारिश में पूरा आरा शहर जलमग्न हो रहा है। शहर की नालियां जाम हो चुकी है। कचरा सड़ांध मार रहा है। पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। आरा नगर निगम व बिहार सरकार मस्त है और लोग त्रस्त है। यदि दिनों के अंदर कोई समुचित व्यवस्था नही होता, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

इस मौके पर रितेश कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, अर्जुन कुमार, रणधीर कुमार, सूरज कुमार, रोहित शर्मा, अनंत कुमार, चिंटू कुमार यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!