HomeNewsभोजपुर में सोने की चेन के लिये विवाहिता की रस्सी से गला...

भोजपुर में सोने की चेन के लिये विवाहिता की रस्सी से गला घोटकर हत्या

सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव में सोमवार सुबह की घटना

jay kumar

आरा। भोजपुर में फिर एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गयी। रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गयी। विवाहिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके मायके वाले ससुराल के लोगों को सोने की चेन नहीं दे सके थे। दहेज हत्या की यह घटना सहार थाना क्षेत्र की नाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह की है। मृत विवाहिता नाढ़ी गांव निवासी मनु यादव की 20 वर्षीया पत्नी ललिता देवी है। उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। इसकी सूचना से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने पोस्टमार्टम कराने के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं घटना के बाद से उसके ससुराल वाले घर बंद कर भाग गये हैं। बताया जाता है कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के बघुअई गांव निवासी दूधनाथ सिंह ने अपनी बेटी ललीता की शादी नाढ़ी गांव निवासी नंदजी यादव के पुत्र मनु यादव से 11 जून 2019 को से की थी।

आरा शहर में 22, आरा ग्रामीण में 2, सहार में 1, उदवन्तनगर में 2 पाॅजिटिव मरीज मिले

विवाहिता के मायकेवालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

शादी के छह माह बाद से ससुराल वाले सोने की चेन की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जाने लगा। इस बात की शिकायत उसने मायके में की थी। इस बीच ससुराल वालों ने उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना उसी गांव में ब्याही गई मृतका की बहन ने काॅल कर दी।

बताया जाता है कि मृतका दो भाई व तीन बहनें चौथे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां सियामुनी देवी, दो भाई राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बहन राधिका देवी एवं मंजू देवी हैं।घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। वही घटना के बाद मृतका की मां सियामुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर में सोने की चेन के लिये विवाहिता की रस्सी से गला घोटकर

हमले व मारपीट में कंपनी की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड जवान जख्मी, चार वाहन क्षतिग्रस्त

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular