HomeNewsअवैध बालू जब्त करने गयी ब्रॉडसन कंपनी के कर्मियों पर हमला-रोडे़बाजी व...

अवैध बालू जब्त करने गयी ब्रॉडसन कंपनी के कर्मियों पर हमला-रोडे़बाजी व फायरिंग

  • संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर एवं डिहरा बालू घाट के पास की रात की घटना
  • हमले व मारपीट में कंपनी की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड जवान जख्मी, चार वाहन क्षतिग्रस्त

आरा। भोजपुर जिले के संदेश में अवैध बालू के धंधेबाजों ने शनिवार की रात ब्रॉडसन कंपनी के कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पहले रोडे़बाजी की गयी और उसके बाद मारपीट की गयी। चार राउंड फायरिंग भी की गयी।

इसमें कंपनी की सुरक्षा में लगे होमगार्ड के दो जवान जख्मी हो गये। जवानों की राइफल भी छीन ली गयी। चार-पांच गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि फायरिंग के बाद राइफल फेंक दी गयी, जिसे जवानों ने बरामद कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

जानकारी के अनुसार मारपीट में जख्मी जवानों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायल जवानों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर निवासी बिहारी यादव व पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के आजमबथानी गांव निवासी नरेश यादव शामिल हैं।

अवैध बालू जब्त करने गयी ब्रॉडसन कंपनी के कर्मियों पर हमला-रोडे़बाजी व फायरिंग

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

पूरी घटना संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर घाट व डिहरा के समीप हुई। घायल जवानों के अनुसार अवैध बालू खनन की सूचना पर कंपनी के कर्मी नारायणपुर घाट पहुंचे। वहां से बेरियर होते डिहरा पहुंचे, जहां अवैध बालू खनन कर रहे लोगों द्वारा हमला कर दिया गया।

दोनों जवानों की राइफल भी छीनी, फायरिंग करने के बाद फेंका

जमकर रोडे़बाजी की गयी। दोनों को पकड़कर मारपीट की गयी व राइफल भी छीन ली गयी। उसी एक राइफल से चार राउंड गोली भी चलायी गयी। उसके बाद राइफल फेंक सभी भाग गये।

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular