HomeNewsप्रॉपर्टी डीलर की हत्या में आरोपित गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में आरोपित गिरफ्तार

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव के पास प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में पुलिस ने एक अन्य वांटेड को गिरफ्तार किया है। उसे शहर के धोबीघटवा से पकड़ा गया। वह सिद्धार्थ नगर का रहने वाला संजय कुमार है।

jay kumar

ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति ठप करने को लेकर आपस मे दो पक्ष भिड़े- फायरिंग

मुफस्सिल पुलिस के अनुसार उदवंतनगर के दरियापुर गांव निवासी पॉर्टी डीलर रंजीत कुमार सिंह को संजय कुमार की स्कॉर्पियो से ले जाने के बाद ही हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही क्लीनिक चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरा शहर में 22, आरा ग्रामीण में 2, सहार में 1, उदवन्तनगर में 2 पाॅजिटिव मरीज मिले

विदित हो कि 15 जून की देर शाम मुफस्सिल थाना के कौशिक दुलारपुर गांव के पास गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गयी थी। उनकी बुलेट पकड़ी चौक के पास स्थित क्लीनिक के पास से मिली थी। परिजनों द्वारा जमीन के विवाद में घर से बुलाने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद पुलिस ने पकड़ी चौक के पास क्लीनिक चलाने वाले पिंटू आलम को गिरफ्तार कर लिया था।

हमले व मारपीट में कंपनी की सुरक्षा में लगे दो होमगार्ड जवान जख्मी, चार वाहन क्षतिग्रस्त

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular