HomeNewsदरोगा की हृदय गति रुकने से मौत की जतायी जा रही आशंका

दरोगा की हृदय गति रुकने से मौत की जतायी जा रही आशंका

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर बधार के एक करहा के समीप सोमवार की सुबह एक अधेड का शव बरामद हुइ। उसकी मौत हृदय गति रुकने से बतायी जाती है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी स्व.शिवदयाल राम के 55 वर्षीय पुत्र दरोगा राम है।

एसपी सुशील कुमार ने जारी किया आदेश-13 दारोगा व चार एएसआई को दी गयी नयी जिम्मेदारी

तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर बधार के करहा के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

बताया जाता है कि वह इमादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव अपनी बेटी के ससुराल आए थे। आज सुबह जब वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे ही महादेवपुर बधार के एक करहा के समीप हृदय गति रुकने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी एवं एकलौती बेटी रेखा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular