HomeNewsजबरन खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट- महिला समेत चार...

जबरन खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट- महिला समेत चार जख्मी

  • चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना
  • सभी जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में जबरन खेत जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। चारो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जगदीशपुर मुख्यपार्षद की सदस्यता रद्द कर ई- टेंडर घोटाला की उच्चस्तरीय जाँच हो- बीरबल शर्मा

जानकारी के अनुसार जखमियों में 55 वर्षीय कृष्णा सिंह, उनका पुत्र दिनेश कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह एवं बहु रीना देवी है। जख्मी का कहना है कि दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था। आज सुबह दूसरे पक्ष द्वारा कृष्णा सिंह के जमीन पर जबरन खेत जोत दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया। तो दूसरे पक्ष के लोगो ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए।

आरा के पैगा रोड में वाहन चालक पर फायरिंग-पानी में कूदकर बचायी जान

जगदीशपुर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लाखों रुपये की लागत से खरीदा गया सेनेटाइजर मशीन बन्द

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular