HomeNewsआरा नगर थाना के नये कोतवाल बने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार

आरा नगर थाना के नये कोतवाल बने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार

  • एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया जिला आदेश
  • लाइन में तैनात तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को मिली नयी जिम्मेदारी
  • इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार को सदर व नागेश्वर यादव को अगिआंव अंचल की कमान

आरा भोजपुर के पुलिस महकमे में शनिवार को पांच अफसरों का तबादला किया गया।आरा नगर थाना के भी नये कोतवाल मिले हैं पुलिस लाइन में तैनात पांच अफसरों को नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इनमें इंस्पेक्टर स्तर के तीन व सब इंस्पेक्टर स्तर के दो अफसर शामिल हैं।

एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया जिला आदेश

आरा नगर थाना के भी नये कोतवाल मिले हैं, तो दो लाइन बाबू भी बनाये गये हैं। इसे लेकर भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा जिला आदेश जारी कर दिया गया है। लाइन में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को आरा टाउन थाने के नया थानेदार बनाया गया है। वहीं कमलेश्वर कुमार को सदर सर्किल और नागेश्वर यादव को अगिआंव सर्किल का कमान सौंपा गया है।

आरा के पैगा रोड में वाहन चालक पर फायरिंग-पानी में कूदकर बचायी जान

दो सब इंस्पेक्टरों को दिया गया लाइन बाबू वन एवं टू का जिम्मा

इसी तरह तरारी थाने के दारोगा देवमुनी सिंह को लाइन बाबू वन और सेवा पुस्तिका प्रभारी धीरेंद्र प्रसाद मिश्रा को लाइन बाबू द्वितीय बनाया गया है। बता दें कि नगर थाना के इंचार्ज जन्मेजय राय का तबादला हो गया है। उन्हें प्रचारी प्रवर बनाकर सीतामढ़ी भेजा गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular