HomeNewsदो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक महिला समेत छह जख्मी

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक महिला समेत छह जख्मी

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार के समीप सोमवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

  • घायलो में तीन मासूम बच्चे भी शामिल
  • घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भोजपुर जिला के शाहपुर से लड़ सकते विधानसभा चुनाव

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक बाइक पर सवार पर कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सुमित कुमार, संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे निवासी राकेश कुमार, चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी अंजू देवी, सोनाली कुमारी, पुसी कुमारी है। वही दूसरे बाइक पर सवार चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी लाल प्रसाद हैं।

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार के समीप की घटना

बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार सभी पांच लोग राखी को लेकर संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव गये हुए थे। राखी बंधवाने के बाद सुमित कुमार व राकेश कुमार अपनी ममेरी बहन अंजू देवी और दो भांजी को छोडने के लिए चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव स्थित ससुराल पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसी बीच अखगांव बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular