HomeNewsदो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजी सहित तीन जख्मी

दो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजी सहित तीन जख्मी

injured आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में चाचा-भतीजी समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

आरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

injured – जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चाचा लालजी राय, उनकी भतीजी सुगान्ति कुमारी एवं दूसरे पक्ष से बृजनंदन राय शामिल है। जख्मी बृजनंदन राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आज सुबह उसी जमीन पर लालजी राय के द्वारा गृह निर्माण कराया जा रहा था। जब बृजनंदन राय ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड गये।।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular