HomeNewsभोजपुर: घर में छुपा कर रखी गयी शराब की खेप बरामद

भोजपुर: घर में छुपा कर रखी गयी शराब की खेप बरामद

Liquor आरा। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हडिया गांव से गुरुवार को शराब की एक बड़ी खेप बरामद की गयी है। हरियाणा निर्मित शराब गांव के एक घर में छुपाकर रखी गयी थी। भोजपुर पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम को शराब पकड़ने में सफलता मिली है। हालांकि इस दौरान धंधेबाज पकड़ में नहीं आ सके।

jay kumar

Liquor – कोईलवर थाना के कुल्हडिया गांव से स्थित घर से बरामद की गयी 389 पेट्टी शराब

भोजपुर पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता

एसपी सुशील कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल्हडिया गांव स्थित एक घर में शराब की बड़ी खेप रखे जाने की सूचना मिली। उस आधार पर कोईलवर थाना को उत्पाद विभाग के साथ समन्वय बना कर संयुक्त रूप से छापेमारी करने का आदेश दिया गया। उसके बाद उत्पाद विभाग व कोईलवर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 389 पेट्टी अंग्रेजी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि जब्त शराब 34 सौ लीटर है।

आरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

तीन धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है। इस मामले में तीन धंधेबाजों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। धरपकड़ के लिये टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। टीम में सहायक उत्पाद आयुक्त विकास सिन्हा, कोईलवर इंस्पेक्टर नंदकिशोर सिंह, उत्पाद निरीक्षक दुर्गेश कुमार व कोईलवर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा शामिल थे।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular