HomeNewsड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

ड्‌यूटी जा रहे दारोगा को बाइक सवार ने मारी ठोकर, जख्मी

आरा शहर के रमना रोड में बुधवार की दोपहर बाइक सवार ने एक दारोगा को ठोकर मार दी। इसमें दारोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी दारोगा रितेश कुमार दूबे हैं। वह टाउन थाना में पोस्टेड हैं। उनके हाथ की कोहनी और अंगुली फ्रैक्चर हो गई है।

उनका इलाज सदर अस्पताल में डॉ. आरएन यादव ने किया। बताया जाता है कि दारोगा दोपहर में अपने आवास से ड्यूटी करने टाउन थाना जा रहे थे। इसी क्रम में रमना रोड में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

हादसे में वे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला।

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular